फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरने और ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं राजधानी ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

सुखवीर सिंह यादव (45) नगला विश्नू स्थित पुरानी आबादी क्षेत्र में रहता था। सुखबीर सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह माता पिता के साथ रहता था। सुखबीर कारखाने की लेबर लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार देर रात वह श्रमिकों को कारखाने में छोड़ने के बाद ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर घर जा रहा था। फिरोजाबाद स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रैक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रैक पार करते समय युवक गिर गया था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उधर, रविवार सुबह आसफाबाद फाटक के समीप 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के कूदकर जान दे दी। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें