फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक बाउंड्रीवॉल के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शवों के पास से खाली गिलास, लड्डू और शराब के पाउच भी पड़े मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उन दोनों की माैत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शुक्रवार सुबह थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मजार तिराहे से आगे बाउंड्रीवॉल के अंदर दो युवकों का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर मक्खनपुर, सीओ और एसपी ग्रामीण अखिलेश भदाैरिया मौके पर पहुंच गए। इनके साथ ही फील्ड यूनिट भी घटना स्थल पर आ गई।