फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नहर में डूबी किशोरी को तलाश रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पांच फरवरी की शाम को नगर के स्वामी नगर निवासी किशोरी स्टेशन के पास नहर में डूब गई थी। उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। सोमवार को सुबह परिवारीजन पुन: नहर पर पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। परिजन ने पुलिस पर किसी भी प्रकार की मदद न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वामी नगर निवासी रिंकू की 12 वर्षीय पुत्री पायल पांच फरवरी की शाम को नहर किनारे कूड़ा बीनने के दौरान नहर में डूब गई थी। दो दिन बीतने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को परिवारीजनों ने प्राइवेट गोताखोरों को बुला कर नहर में किशोरी की तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिजन का कहना है कि किशोरी के नहर में डूबने की सूचना थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस किशोरी की तलाश कराने में कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें