फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में मिली खौफनाक मौत: साले की पत्नी को भगा ले गया छोटा, खुन्नस में बड़े भाई ने महिला पर मरने तक बरसाई लाठी

Wed, 31 Jul 2024 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मझला भाई बड़े भाई की साले की पत्नी को भगा ले गया था। घर आने पर खुन्नस में बड़े भाई ने महिला पर मरने तक लाठी बरसाई। इसमें उसके छोटे भाई ने भी साथ दिया। 
विज्ञापन
वारदात के बाद घर पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की रात भाइयों ने अपने ही भाई की पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। बचाने आया भाई और मासूम भतीजा घायल हैं। घायल भाई आरोपी के साले की पत्नी को भगा लाया था। तब से वह खुन्नस मानता था। वहे झगड़े की वजह ढूंढता रहता था। अब जमीन विवाद में उसने हत्या कर दी।   

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के कुतकपुर जरखी गांव की है। जमीनी विवाद पर रात में जेठ व देवर ने मिलकर मंझले भाई की पत्नी रेनू (32) पर सोते समय डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसे तब तक पीटा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। बचाने आए भाई भानु प्रताप (33) और भतीजे यश (3) को भी नहीं बख्शा। दोनों घायल हैं। 

वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी भाई केशव जाटव व अखिलेश जाटव फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि फरार हत्यारोपी भाइयों की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बताया गया कि आरोपी केशव जाटव, भानुप्रताप का बड़ा भाई है। केशव के साले की पत्नी रेनू से भानु को इश्क हो गया। इस पर भानु पांच साल पहले रेनू को भगा ले गया था। तब से दोनों दिल्ली में रह रहे थे। इनसे एक बेटा यश (3) है। एक हफ्ते पहले ही दोनों रहने के लिए गांव आए थे।
 
विज्ञापन

इसके बाद से केशव को उनका गांव में रहना खटक रहा था। कहा यह भी जा रहा है कि जमीन विवाद का सहारा लेकर अफेयर की खुन्नस में हत्या की गई है। हालांकि सही तथ्य पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें