फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रतिमा विसर्जन करने आईं युवतियों से छेड़छाड़, दो आरोपी पकड़े

Thu, 02 Oct 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को नगला खंगर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी बृजेश कुमार निवासी गांव गलपुरा थाना नगला खंगर एवं धीरज कुमार निवासी ग्राम सिरसाखास थाना सिरसागंज को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करने के बाद बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। नगला खंगर क्षेत्र की कुछ महिलाएं, युवतियां भदान नहर पुल के नीचे नहर की पटरी पर खड़े होकर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रही थीं। तभी वहां खड़े दो युवक महिलाओं एवं युवतियों को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे। जिसकी सूचना महिलाओं ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने युवतियों को अश्लील इशारे कर रहे दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें