सोमवार को टूंडला क्षेत्र के जाटों ने भी आरक्षण का समर्थन करते हुए जुलूस निकाला। युवा जाट महासभा के बैनर तले उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जाट आरक्षण की मांग की।
युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह पौनियां के नेतृत्व में जाट समाज ने सुभाष चौराहा पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला और तहसील प्रांगण पहुंचे। तहसील पहुंचकर जाटों ने आरक्षण के लिए नारेबाजी की और हरियाणा के जाटों का समर्थन किया। उपजिलाधिकारी डा. पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा। देशराज सिंह ने कहा कि आर्थिक व शैक्षित रूप से जाट समाज पिछड़ा हुआ है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह जाटों को पिछडे़ वर्ग का आरक्षण दे। जिससे जाट समाज की दशा में सुधार हो सके। साथ ही हरियाणा में चल रहे आंदोलन में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारीजनों को नौकरी देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डा. जगवीर सिंह, जगवीर सिंह पौनिया, चौधरी उत्तम सिंह, भगवान सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह प्रधान, मुकेश चौधरी, राजेश चौधरी, चौधरी यशपाल सिंह, दीपक चौधरी, निरंजन पौनियां, राजवीर सिंह, पंकज चौधरी, अमर सिंह, संजय चौधरी, इंद्रजीत सिंह, अंकुश चौधरी, अमित चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।