फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला मंडी व्यापारियों ने दिया धरना, किसानों ने लगाया जाम

Thu, 17 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला-एटारोड पर जाम लगाते किसानों को समझाते तहसीलदार राखी शर्मा  संवाद
विज्ञापन
टूंडला। शहर के एटा रोड स्थित मंडी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं गेहूं की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने एटा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची तहसीलदार ने किसानों को समझाते हुए जाम खुलवाया। वहीं ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


मंडी समिति में नितिन कुमार विगत 10 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।आरोप है कि वह मंडी समिति में सफाई कर्मियों का ठेकेदार भी है। इसके साथ ही आढ़तियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को आरोपी ऑपरेटर को हटाने की मांग करते हुए व्यापारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक ऑपरेटर का तबादला नहीं होगा, वह बोली नहीं लगाएंगे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे किसान गेहूं की फसल बेचने मंडी समिति पहुंचे तो आढ़तियों की हड़ताल से नाराज हो गए। उन्होंने मंडी समिति के सामने एटा रोड पर अनाज से भरे वाहनों को लेकर जाम लगा दिया। इससे एटा की ओर जाने और आने वाले वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर तहसीलदार राखी शर्मा, मंडी सचिव पुष्पेंद्र कुमार पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। तहसीलदार राखी शर्मा ने आढ़तियों से तीन दिन का समय मांगते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, अखिलेश, राजेंद्र, अजय कुमार, भूपेश शर्मा, रामनाथ अग्रवाल, पवन कुमार जैन, हरिओम गर्ग, महेश चंद्र, पंकज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



तहसीलदार ने तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद भी कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला नहीं हुआ तो खरीद फरोख्त बंद कर दोबारा हड़ताल कर दी जाएगी।
मनोहरलाल शर्मा
अध्यक्ष, खाद्यान तिलहन दलहन व्यापार समिति, टूंडला



मंडी के व्यापारियों की शिकायत मिली है। तसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अनुराधा सिंह-एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें