फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महापौर ने मुख्यमंत्री को बताई कर्मचारियों की कमी

Thu, 17 Apr 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांच निर्मित बजरंग बली की तश्वीर भेंट करती मेयर कामिनी सुरेंद्र र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम सीमा विस्तार के साथ ही नई आबादी वाले इलाकों की जल निकासी के लिए नाला निर्माण के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान फिरोजाबाद नगर निगम की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शहर में बनाए जा रहे स्मार्ट रोड की प्रगति के बारे में भी जाना। मेयर ने इस दौरान शहर के सीमा विस्तार के साथ निगम में कर्मचारी एवं अधिकारियों का अभाव होने की जानकारी दी। वहीं शहर की नई आबादी वाले इलाकों में बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नाले एवं नालियों के नहीं होने के कारण काफी दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री ने उचित समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके पति सुरेंद्र राठौर भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें