फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात से शहर में कम हुआ वोट प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। विधानसभा उपचुनावों में शहर की अपेक्षा देहात ने मतदान करने में खासी दिलचस्पी दिखाई। जबकि युवा मतदाताओं ने भी अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि ऑवर ऑल टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 50.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

पिछले कुछ चुनावों को संज्ञान में ले तो शहर का वोट प्रतिशत हमेशा अधिक रहा है। देहात वोट को टूंडला शहर ने वोट प्रतिशत में पीछे छोड़ा है। इसके चलते हमेशा शहर के वोटर चुनावों में दबदबा रहा है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी समाजवादी पार्टी को टूंडला विधानसभा में टूंडला शहर से खासा झटका लगा था। शहर के मतदाता इस बार पूर्व की भांति वोट करने नहीं पहुंचे। इसका नतीजा टूंडला शहर का प्रतिशत बेहद नीचे रहा।
इस बार देहात के मतदाताओं ने शहर के मतदाताओं को खासा पीछे छोड़ते हुए 40 से 70 प्रतिशत मतदान किया। शहर का मतदान प्रतिशत अधिकतम 12 से 42 प्रतिशत पर सिमट गया। इसका कारण कोरोना संक्रमण व निर्वाचन आयोग का मतदान के लिए प्रचार-प्रसार नहीं रहा।
विज्ञापन

शहर बूथों पर कितने में कितने पड़े मत
टूंडला। शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर चार में 817 में से 272, राजकीय कन्या इंटर कालेज के कमरा नंबर एक में 640 में से 209, कमरा नंबर नो में 654 में से 256, कमरा नंबर दो में 591 में से 199, कमरा नंबर दस में 591 में से 246, कमरा नंबर तीन में 565 में से 151, कमरा नंबर 11 में 549 में से 142, कमरा नंबर 12 में 592 में से 175, कमरा नंबर 13 में 633 में से 198, कमरा नंबर 14 में 574 में से 194, कमरा नंबर 15 में 643 में से 294, कमरा नंबर 16 में 580 में से 298, प्राथमिक कन्या पाठशाला के कक्ष संख्या एक में 558 में से 216, कक्ष संख्या दो में 543 में से 136, ठाकुर बीरीसिंह कालेज के कक्ष संख्या एक में 554 में से 168, कक्ष संख्या दो में 569 में से 200, कक्ष संख्या तीन में 559 में से 193,कक्ष संख्या चार में 510 में से 236, कक्ष संख्या पांच में 630 में से 276, कक्ष संख्या छह में 770 में से 346, कक्ष संख्या सात में 846 में से 305, कक्ष संख्या आठ में 772 में से 311, कक्ष संख्या नौ में 537 में से 180, कक्ष संख्या दस में 583 में से 235 मत ही पड़े। प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक में 695 में से 277, कक्ष संख्या दो में 630 में से 201, कक्ष संख्या तीन में 540 में से 174, कक्ष संख्या चार में 534 मेंसे 211, कक्ष संख्या पांच में 622 में से 206, कक्ष संख्या छह में 549 में से 187, कक्ष संख्या सात में 540 में से 143 मत ही पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें