फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केन्द्रों से मंडी समिति के स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम

विज्ञापन
टूंडला मंडी समिति में ईवीएम लेकर पहुंचे पीठासीन अधिकारी व कार्मिक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। मंगलवार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां पुलिस सुरक्षा के बीच ईवीएम को लेकर मंडी समिति टूंडला पहुंची। ईवीएम जमा करने को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ मंडी समिति पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी देखरेख में ईवीएम को जमा कराया।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में एटा रोड स्थित मंडी समिति में रखवाया। यहां सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी पहुंचे और अपने सामने ईवीएम को उनके नंबर आदि नोट करने के बाद जमा करवाया। 10 नवंबर को मतगणना होगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी समिति में ईवीएम मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा रहेंगी। ईवीएम की सुरक्षा के कड़े बदोबस्त किए गए हैं। स्ट्रांग रूम तक कोई न पहुंच सके इसके लिए 24 घंटे निगरानी कड़ी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी समिमि में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया है। 10 नवंबर तक पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों द्वारा ईवीएम की सुरक्षा की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि की निगरानी होगी। 10 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें