फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला-भरतपुर के पहलवानों ने जीती आखिरी कुश्ती

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीयर देवी मेले में दंगल करते पहलवान।
विज्ञापन
आज के युवा कुश्ती दंगल भूलते जा रहे हैं। यह बात लाइनपार क्षेत्र में यमुना तलहटी के बीहड़ कोट-कसौंदी में आयोजित होने वाले प्राचीन सीयर देवी मेले के आखिरी दिन कुश्ती दंगल के शुभारंभ पर कमेटी अध्यक्ष कपूरचंद्र वर्मा ने कही। कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती टूंडला और भरतपुर के पहलवानों के बीच हुई। कुश्ती आखिरकार बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

 मेले में  विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों के बीच कुश्तियां हुई। दंगल में मिश्री का बुर्ज से आए पहलवान रामगोपाल ने ग्वालियर के रमेश पहलवान को पराजित किया। जालौन के जितेंद्र पहलवान को कपावली के मनोज पहलवान ने पटखनी दी। फिरोजाबाद के पहलवान दिनेशचंद्र ने आगरा के पहलवान राहुल को धूल चटा दी। जौनपुर के रामसिंह पहलवान ने आगरा के मोनू पहलवान को पलक झपकते ही चित कर दिया। सांकुरी के पहलवान बच्चू सिंह ने मथुरा के कल्लू पहलवान को हराया। आखिरी मुकाबला टूंडला अनवारा के पहलवान हुशियार सिंह और भरतपुर के भोला पहलवान के बीच हुआ। काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर पर छूटी। विजयी पहलवानों का पगड़ी बांधकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. ओसपाल सिंह, नरेश कुमार, मनीष वर्मा, देवकरन दिलावर, महाराज सिंह, विक्रम सिंह, लज्जाराम, किशन पाल, डा श्री कृष्ण, हुब्बलाल, शंभूदयाल, मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें