फिरोजाबाद। 15 साल से नौकरी बहाली के लिए निगम के चक्कर काट रहे नलकूप ऑपरेटर बुधवार को नगर आयुक्त से मिले। नगर आयुक्त ने नलकूप ऑपरेटरों को एक सप्ताह में समुचित निर्णय का आश्वासन दिया है।
निगम द्वारा संचालित नलकूपों पर तैनात 108 ऑपरेटरों को बीते साल 2011 में बगैर किसी पूर्व सूचना के ठेका आधारित नौकरी से हटा दिया गया। श्रम न्यायालय से राहत के बाद नलकूप ऑपरेटरों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से बीते 4 नवंबर 2026 को नौकरी बहाली एवं बकाया भुगतान का 40 प्रतिशत अंश भुगतान के आदेश दिए। लेकिन निगम द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई समुचित निर्णय लिया गया है। बुधवार को एक दर्जन से अधिक नलकूप ऑपरेटर नगर निगम पहुंचे।
नलकूप ऑपरेटरों ने नवागत आयुक्त प्रशांत नागर से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कोर्ट के निर्णयानुसार नौकरी बहाली की मांग की है। वहीं नलकूप ऑपरेटरों से मुलाकात के दौरान नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में समुचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे ऑपरेटरों में विशाल दीक्षित,आगेद्र पचौरी,सुरेश पचौरी, विनीत कुमार शामिल थे।