फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीजेड क्षेत्र में एक से 19 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीटीजेड क्षेत्र में एक से 19 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित
विज्ञापन

लोगों को किया जाएगा जागरूक, बिक्री और भंडारण करने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक जुलाई से टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) क्षेत्र में 19 किस्म के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूरी तरह से रोक की तैयारी है। इस पर प्रतिबंध के साथ ही लोगों को इसका प्रयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इसी क्रम में बिक्री और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)ने इस बाबत जरूरी कार्य योजना की तैयारी में जुटा है। जल और वायु प्रदूषण के लिए गंभीर खतरा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के शुरूआती दौर में 19 प्रकार के प्लास्टिक उत्पादों पर रोक लगाई जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निगम और टीटीजेड एरिया वाले निकाय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक संबंधी कार्य योजना तैयार की जा रही है। विभागीय के अनुसार, अकेले नगर निगम एरिया में ही प्रतिदिन करीब 2.5 मीट्रिक टन प्लास्टिक जनित कचरा निकलता है।
विज्ञापन

इन वस्तुओं पर लगेगी रोक
16 दिसंबर 2021 को जारी शासनादेश के अनुसार 19 किस्म के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद जैसे-पैकेजिंग बॉक्स, बॉटल्स, कटलरी, डिस्पोजल प्लेटस और कप, स्ट्रा, गुब्बारे की डंडी, दूध के पैकेट, पॉलीथिन, ट्रेटा पैक, प्लास्टिक के झंडे, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के काम आने वाले थर्माकोल आदि। पर रोक लगाने के लिए एनजीटी के स्पष्ट निर्देश हैं।
-------
रोक के बाद भी ये ये बने रहेंगे खतरा
अधिकांश सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद को रिसाइकिल किए जाने की कोशिश हो रही है। लेकिन इसके बाद भी खाने के सामान के पैकेट, बिस्किट और चिप्स के पैकेट, नूडल्स के पैकेट आदि को कंपनियां रिसाइकिल के लिए क्रय नहीं करतीं हैं। ऐसे में सड़कों-चौराहों पर सर्वाधिक कचरा इन्हीं सब सिंगल यूज प्लास्टिक का होता है।
विज्ञापन

टीटीजेड में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की तैयारी है। सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई जाएगी। इसके चलन पर रोक के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है। इसके लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
- बीके दुबे क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें