फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, दो कारें टकराई, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर गिरे प्लाईबोर्ड के कारण दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एक ट्रक लखनऊ से गांधी ग्राम, गुजरात प्लाईबोर्ड लेकर जा रहा था। नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत 58 माइल स्टोन के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बोर्ड बिखर गए। हादसे में ट्रक चालक बंसी निवासी नीरपुर, राजस्थान और सह चालक राजन निवासी खगारी राजस्थान बाल-बाल बचे।
इस बीच एक कार आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। तेज गति होने के कारण सड़क पर पड़े प्लाई बोर्ड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अमित राय, अश्वनी कुमार, राजीव कुमार निवासी राजा बिहार समयपुर बादली, दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद पीछे से आई दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सवार चालक जितेंद्र शर्मा निवासी रैपुरा थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार के साथ पत्नी सरिता व तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। प्लाईबोर्ड हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें