अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, यातायात रहा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एटा शिकोहाबाद मार्ग के खडीत नहर पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। जानकारी प्राप्त करने के साथ ही यातायात को सुचारु कराया।
मध्य प्रदेश के जनपद के छतरपुर के गांव मऊखेडा निवासी हल्के यादव अपने साथी परिचालक घूराम के साथ ट्रक में साबुन भरकर हरिद्वार से कानपुर जा रहा था। एटा की तरफ से आते समय एटा शिकोहाबाद मार्ग की खड़ीत नहर पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने से मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक में फंसे चालक एवं परिचालक को सकुशल बाहर निकाला। थाना जसराना से पुलिस फोर्स एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने के साथ चालक एवं परिचालक से घटना के बारे में जानकारी ली। चालक ने बताया कि मोड पर अचानक से ट्रक पलट गया है।