सपा प्रत्याशी मुमताज बेगम ने किया नामांकन
शिकोहाबाद। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से मुमताज बेगम को टिकट मिला। रविवार को वह सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, जसराना विधायक सचिन यादव और अब्दुल वाहिद के साथ नामांकन करने पहुंचीं। आरओ को अपना नामांकन पत्र दिया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पिछली बार पालिका अध्यक्ष रहते हुए जो कमियां रहीं हैं उन्हें इस बार सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस बार अध्यक्ष बनने पर पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगी। बिना शोर शराबा और भीड़भाड़ के शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन किया। उनके साथ चंद लोग ही तहसील तक पहुंचे। नामांकन जमा करने से पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुमताज बेगम के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दमदारी से चुनाव लड़ने के लिए कहा। संवाद