शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर सोमवार रात मार्ग किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आनन फानन में शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी। हालांकि युवक की शिनाख्त मंगलवार दोपहर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने की।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव चमरौली निवासी रामहरी यादव (28) पुत्र गजराज सिंह यादव शिकोहाबाद निवासी गट्टे सिंह के यहां ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार रात तकरीबन 11 बजे वह बाइक पर सवार भट्ठे से गांव चमरौली आ रहा था। शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित नदिया पुल के समीप अंधकार होने के कारण वह मार्ग किनारे ट्रक टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह रामहरी के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। वह जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए शव परिवारीजनों को सौंप दिया।