फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम की बकाया भवन और जलकर सूची में गड़बडी से मुसीबत

Wed, 26 Feb 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम के कर वसूली टीम से बिल गड़बडी की ​शिकायत करते भवन स्वामी। - फोटो : नगर निगम के कर वसूली टीम से बिल गड़बडी की ​शिकायत करते भवन स्वामी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम की ओर से जारी भवन व जलकल बकाया सूची में व्याप्त गड़बड़ियां आमजन के लिए सिरदर्द बन गईं हैं। भवन व जलमूल्य अदा करने के बावजूद निगम की कर वसूली टीम को देख लोग हैरत में पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण मोहल्ला आगरा गेट और कटरा पठानान में दिखा। भवन स्वामियों के अनुसार निगम पहले अपनी त्रुटिपूर्ण बकायेदारों की सूची को अपडेट कराए।बकाया 15.5 करोड़ रुपये बकाया भवन व जलकर वसूली संबंधी लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम प्रशासन पूरी कवायद कर रहा है। लेकिन निगम के कर निर्धारण विभाग द्वारा जीआई सर्वे आधार पर तैयार बकाया भवन व जलकल सूची में व्याप्त गड़बड़ियां निगम के अभियान में रोड़ा बन रहीं हैं। इस तरह के प्रकरण बीते मंगलवार को प्रकाश में आए। आगरा गेट निवासी सुरेश चंद्र ने बीते 11 जनवरी को अपने भवन पर बकाया भवन व जलकर जमा करा दिया। लेकिन टीम दोबारा उनके घर पहुंच गई। भवन स्वामी के अनुसार अब उनके ऊपर जलकर व भवन कर का 36151 रुपये बकाया दर्शाया गया है। भवन स्वामी के अनुसार इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की जाएगी।
विज्ञापन






बकाया सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो भवन स्वामी सीधे नगर निगम आकर संपर्क करें। अथवा लिखित शिकायत दर्ज करायें। कर वसूली के नाम पर किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। त्रुटि है तो सुधार किया जाएगा। - नीरज कुमार पटेल, कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें