सिरसागंज में पूर्व मंत्री ने किया शक्ति प्रदर्शन तिरंगा थामे बाइकों पर निकला कार्यकर्ताओं का रेला
जिले भर में शनिवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। सिरसागंज में तिरंगा झंडे थामे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ पूर्व मंत्री जयवीर सिंंह के नेतृत्व में सड़कों पर निकली। इस यात्रा के माध्यम से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया। शिकोहाबाद, कठफोरी, नारखी, फरिहा में भी भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के आवास से तिरंगा रैली का आरंभ यात्रा प्रभारी सुमन चतुर्वेदी, संजय चक, दीपेंद्र शुक्ला ने झंडी दिखाकर किया। तिरंगा रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और अतुल प्रताप सिंह कर रहे थे। उनके साथ हजारों युवाओं का काफिला बाइकों पर चल रहा था। युवाओं के हाथों में बडे़-बडे़ तिरंगे थे। रैली कुं जपुर रोड से करहल तिराहा, मैन रोड, मियां बजार, सिरसा रोड होते हुए गांधी मंडी, डाकखाना तिराहा, इटावा रोड, अध्यापक नगर पहुंची। यहां पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा विजय चौक होते हुए बाईपास से पुन: कुंजपुर रोड पहुंची। यहां ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी युवाओं को देश की व्यवस्था में आगे बढ़ाना चाहते हैं। युवा अब देश की समृद्धि में अपना योगदान देने को तैयार है। रैली में नंदलाल वर्मा, वीरपाल सिंह, कैलाशचंद्र पोरवाल, सोनी शिवहरे, ठा.राजेश सिंह, अमित गुप्ता रिंकू राना, आदेश पोरवाल, अंकित गुप्ता, दीपक चौरसिया, आनंद सिंह, सुमित शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने में योगदान दिया।
इधर, शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा शनिवार को पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, वरिष्ठ नेता डा. लक्ष्मी नरायन यादव के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा गांव दतावली से प्रारंभ होकर रानीपुरा, विजयपुरा, नगला टेक, आलमपुर, जैंदामई, कौलामई, नानपी पीथनी, सैंगई, नरगापुर, सिकहरा हरदासपुर में पहुंची। दतावली में सभा का आयोजन किया गया। सभा को सतीश यादव, डा. सुधाकांत कुलश्रेष्ठ, आरके बघेल, विद्याराम वर्मा, नरेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। कठफोरी में शनिवार को भाजपा नेताओं द्वारा कठफोरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।