फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अग्निवीर अतुल शाक्य को अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहीद अतुल शाक्य को पुष्पांजलि अर्पित करते कुशवाहा जिला महासभा के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कुशवाह जिला महासभा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ जसराना के पाढ़म के मजरा नगला कुंड पहुंचे। उन्होंने यहां जम्मू में सड़क हादसे में मृत अग्निवीर अतुल कुमार शाक्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी वीर माता नीलम एवं पिता तुकाराम को नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि अतुल कुमार ने अपनी मातृभूमि पर अपना सर्वस्व अर्पण किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता त्रिलोकचंद कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, रामू कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा,अजीत सिंह, उमेश मामा आदि भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें