फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर पालिका रोड पर गिरा पेड़, स्कूटी सवार बचा

Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद - फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग पर सड़क किनारे लगा हुआ पाखड़ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के बराबर से होकर गुजर रहे बिजली के तार एवं पोल टूट गए। एक स्कूटी सवार स्कूटी छोड़कर भाग निकला। वहीं एक बाइक तथा एक लोडर वाहन पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे में एक दुकान में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शहर की नई बस्ती के पास बिजली विभाग में तैनात संविदा लाइनमैन बृजेश का घर है। उसके घर के पास में ही एक विशालकाय पाखड़ का पेड़ लगा हुआ था। घर के बाहर वह एक छोटी सी दुकान भी संचालित करता है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे विशालकाय पेड़ टूटकर गिरा। बिजली के तार और पोल भी टूट गए। पेड़ से बृजेश की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय एक स्कूटी सवार वहां से गुजर रहा था, जोकि स्कूटी छोड़कर भाग निकला। इस हादसे में एक बाइक, एक लोडर वाहन, दुकान के अलावा बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पर पहुंचे एसडीओ हरि सिंह ने आपूर्ति को रोककर बिजली के तारों एवं पोल को सही कराने का काम किया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी श्यामू सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने पेड़ की टहनियों को काटकर आवागमन के लिए मार्ग को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें