फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंद कमरे में किन्नर का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 05 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला नगला विष्णु में सोमवार सुबह एक किन्नर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद से मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोज किन्नर (35 वर्ष) नगला विष्णु मोहल्ले में एक किराये के मकान में अकेले रहते थे। बताया गया है कि रविवार देर रात वह अपने कमरे में गए और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उन्होंने गाटर के सहारे अंगोछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां मनोज का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां, जो कि राम नगर में रहती हैं, बदहवास हालत में उसके घर पहुंचीं। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें