फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार स्थापना को खुलेगा सरकारी बैंकों का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अग्रणी बैंक द्वारा आगामी 11 अगस्त को मेगा ऋण मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन के दौरान ही राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से बेरोजगारों व युवाओं को स्वरोजगार स्थापना को लगभग सौ करोड़ से ज्यादा ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र ऋण राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक नियामक बोर्ड के निर्देेश पर आगामी 11 अगस्त को जिला में मेगा ऋण महोत्सव आयोजित होगा। ऋण महोत्सव के दौरान ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित सब्सिडी युक्त ऋण योजना के पात्रों व लाभार्थियों को करीब सौ करोड़ से ज्यादा की ऋण राशि विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। मेला के दौरान प्रमुख जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, सीडीओ और योजनाओं का संचालन करने वाले विभागाध्यक्ष मौजूद रहेेंगे।
-----
इन पात्रों को जारी होंगे प्रमाण पत्र-
उद्योग विभाग द्वारा संचालित पीएमजीईपी शहरी के 77, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 62, ओडीओपी के 186, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के नौ, डूडा विभाग द्वारा संचालित सेप योजना के अंतर्गत करीब 200, एनयूएलएम के तहत 30, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजनांतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कटिंग, टेलरिंग व ड्राई क्लीनर की दुकान खोलने को 100 का लक्ष्य है।
विज्ञापन

राजकीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न अनुदानित ऋण योजना के पात्रों व बैंकों द्वारा आंतरिक रूप से संचालित ऋण योजनाओं के पात्रों को ऋण स्वीकृति, ऋण राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त को प्रस्तावित है। जनप्रतिनिधि, बैंकर्स व विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे।
निर्मल टोपे, मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक
शासन के निर्देश पर 11 अगस्त को मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन होगा। कैंप के दौरान 100 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का आवंटन बैंक शाखाओं को कर दिया गया है।
विज्ञापन

चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें