फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरुधर एक्सप्रेस को रोक यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरुधर एक्सप्रेस में पानी खत्म होने पर रेलयात्रियों ने जमकर हंगामा किया। चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

जोधपुर से चलकर वाराणसी की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस गुरुवार रात 10.30 बजे करीब टूंडला पहुंची थी। यात्रियाें ने ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही पानी न होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी लेकिन ट्रेन में पानी भरवाए बिना उसे चला दिया गया। इससे यात्रियों में आक्रोश छा गया। उन्होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और हंगामा करने लगे। इस बीच रेल प्रशासन ने कई बार ट्रेन को चलवाने का प्रयास किया लेकिन यात्रियाें ने उसे चलने नहीं दिया। यात्रियों ने कहना था कि ट्रेन के सभी कोचों में पानी राजस्थान में ही खत्म हो गया था। उन्होंने आगरा फोर्ट में भी पानी की डिमांड अधिकारियों से की थी। वहां उन्हें पानी नहीं मिला। उनसे अभद्रता की गई। बाद में अधिकारियों के समझाने व कानपुर पर ट्रेन में पानी भरवाने का आश्वासन देने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।

 मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी। इस नए प्लेटफार्म पर ट्रेन में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं है। कानपुर के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। वहां पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें