फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 400 एकड़ में आकार लेने लगी ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नागऊ-अलीनगर कैंजरा स्थित नवसृजित ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ने लगे हैं। शनिवार को फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) के उपाध्यक्ष प्रशांत नागर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में लगी एजेंसियों और ठेकेदारों को सीवेज, सड़क एवं नाली निर्माण जैसी सुविधाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नागऊ-अलीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र की लगभग 400 एकड़ विशाल भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्राधिकरण मूलभूत सुविधाएं बहाल करने में जुटा है। वर्तमान में मौके पर सीवेज लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उपाध्यक्ष प्रशांत नागर ने निर्माण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर शहर के भावी विकास और यातायात प्रबंधन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए निर्माण की रफ्तार और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर सहायक अभियंता राकेश तोमर, सहायक अभियंता अकरामुद्दीन, अवर अभियंता धर्नेश कुमार सहित विप्रा की तकनीकी टीम व संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें