फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रांसजेंडर ऑनलाइन पंजीयन कर लें शासन की योजनाओं का लाभ

Wed, 10 Jan 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता, स्थानीय मुद्दों, समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया। डीएम ने पंजीयन कराने के साथ ही ट्रांसजेंडर को जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। सामाजिक संस्थान बसेरा दिल्ली की निर्देशिका रामकली, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर वेरोनिका त्यागी व सलाहकार गुरुजान सिंह, काउंसलर कियारा ने प्रतिभाग किया। सलाहकार गुरुजान सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर के अंतर्गत तीन तरह के व्यक्ति होते हैं। इनमें ट्रांसमैन, ट्रांस वुमेन एवं ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद ट्रांसमैन हैं और वर्तमान में बसेरा संस्था से जुड़कर सलाहकार के पद पर नौकरी कर रहे हैं। ट्रांसजेंडर होने के कारण किन-किन परेशानी का सामना करना पड़ता है इसकी जानकारी दी। रामकली ने बताया कि संस्था पिछले दस वर्षों से ट्रांसजेंडर के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने कहा कि तहसील स्तर पर पंजीयन शिविर के दौरान ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने वोटर कार्ड बनवाएं। जिला स्तर पर सीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित है। वेरोनिका ने काफी जानकारी दी। संचालन अशोक अनुरागी ने किया। सीएमओ डाॅ. रामबदन सिंह, पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, डीएसटीओ एके दीक्षित, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीओ अजय सिंह, नीरज पटेल, शिवकुमार कुशवाह, प्रेम प्रकाश कुशवाह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें