दिसंबर में कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित कर दिया। एक-एक ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से छह घंटे तक देरी से चली। वहीं अप और डाउन लाइन की छह ट्रेनों को कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को सर्द मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया।
रेल यात्रियों को सर्द मौसम में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। बार-बार पूछताछ पर जाकर यात्री अपनी ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। कभी एक घंटा तो कभी दो घंटा देरी से करते हुए ट्रेन छह घंटा तक ट्रेनें देरी से आईं। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी तो वहीं कुछ वाहन से निकल गए। यात्रियों का कहना था कि एक तरफ रेल प्रशासन हर बार दावा करता है कि कोहरे में ट्रेनाें को देरी से नहीं चलने दिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ छोटी-छोटी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची
अप लाइन की गोमती एक्सप्रेस छह घंटा, नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घ्ंाटा, कालका मेल चार घंटा, मुरी एक्सप्रेस चार घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस तीन घंटा, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटा, टूंडला, अलीगढ़, पलवल पैसेंजर दो घंटा देरी से चलीं।
आगरा की ओर जाने वाली देरी से चली ट्रेनों की सूची
प्रताप एक्सप्रेस तीन घंटा, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटा देरी से चलीं।
डाउन लाइन की गोमती एक्सप्रेस चार घंटा, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस दो घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चलीं।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
अप और डाउन लाइन की तूफान एक्सप्रेस, सियालदाह-अजमेर एक्स्प्रेस, अजमेर-सियाल्दाह एक्सप्रेस, अप और डाउन लाइन की लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहीं।