लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में वॉल्वो बस में सवार दो बांग्लादेशी सहित कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बांग्लादेशी महिलाएं लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वॉल्वो से दिल्ली जा रही थी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से एक वॉल्वो बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। मटसेना क्षेत्र अंतर्गत 45 किमी माइलस्टोन पर घने कोहरे के कारण वॉल्वो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में सारिया जहां (25), हसीना (45) पत्नी केम खान निवासी दामदा ढाका बांग्लादेश, राजेंद्र संह (39) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवाटी टेंडा होशियारपुर पंजाब, भूपवान (28) पुत्र प्रेम मेहता निवासी मोतिहारी हरसिता बिहार, रवि (30) पुत्र दौलतराम निवासी फरीदाबाद हरियाणा, कुलदीप (50) पुत्र तुलाकाराम निवासी दौलतपुर यमुना नगर हरियाणा, सौकत हुसैन (28) पुत्र अली हुसैन घायल हो गए।
जानकारी पर मटसेना पुलिस और यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए विभिन्न अस्पताल में भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बांग्लोदेशी महिलाएं अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली आई थी लेकिन फ्लाइट के वहां लैंड नहीं होने के कारण उनकी फ्लाइट लखनऊ में उतरी थी और दोनों वॉल्वो में सवार होकर लखनऊ जा रही थी।