फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जम्मू से आने वाली ट्रेनें ठसाठस, जाने वाली खाली

Mon, 12 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस के कोच में यात्रियों की भीड़संवाद
विज्ञापन
टूंडला। भारत-पाक के बीच सीजफायर होने के बाद जम्मू में फंसे पर्यटक निकलने को बेताब हैं। जम्मू, उधमपुर व पठानकोट से आने वाली ट्रेनों में यात्री ठसाठस भरकर आ रहें हैं। रेल यात्रियों को जहां जगह मिली वे ट्रेन में वहीं खड़े और बैठकर आ रहे है। वहीं जाने वाली ट्रेनों में खास भीड़ नहीं है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में फंसे सैलानियों को सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-पाक दोनों देशों के बीच सीजफायर होने के बाद निकलने की होड़ सी लग गई है। जम्मू रेलवे स्टेशन से मूरी एक्सप्रेस, जम्मू मेल व उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अमृतसर, दिल्ली, अलीगढ़ होते हुए टूंडला, कानपुर, प्रयागराज होकर अपने गंतव्य तक जा रहीं है। सोमवार को मुरी एक्सप्रेस में कई ऐसे रेलयात्री मिले उन्होंने बताया कि वे अपने आरक्षण से पूर्व जम्मू छोड़कर निकल आए हैं। जम्मू से आ रहीं ट्रेनों के स्लीपर कोचों की स्थिति ऐसी जैसे रेलयात्री सामान्य कोच में यात्रा कर रहें हों।

रेलयात्री राजेश शर्मा, दिनेश सिंह का कहना है कि उनका आरक्षण जम्मू से 14 मई का था, परंतु उन्होंने जम्मू से जल्द से जल्द निकलना उचित समझा। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ सामान्य कोच में यात्रा करना एक मुश्किल दौर से गुजरना जैसा अनुभव समझते हैं।
विज्ञापन







पर्यटकों का उत्तराखंड, अयोध्या व काशी की ओर रुझान



टूंडला। भारत-पाक के बीच सीजफायर भले ही हो गया हो, किंतु अभी लोग जम्मू-कश्मीर में अपनी छुट्टियां नहीं बिताना चाहते। अधिकतर पर्यटकों ने अपने आरक्षण रद्द करा लिए हैं। वहीं उन्होंने अब गर्मी की छुट्टियां उत्तराखंड, अयोध्या, काशी एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर मनाने का मूड़ बना चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें