फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुटखा कारोबारी भूमिगत, शहर में तरह-तरह की चर्चाएं

Mon, 12 May 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद: शहर के प्रमुख गुटखा कारोबारी के भूमिगत होने को लेकर शहर में अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग खुलकर तो नहीं लेकिन कई तरह का कयास लगा रहे हैं। लाखों के टर्नओवर वाली फर्म के मालिक का इस तरह एक सप्ताह से गायब होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। घर के साथ गोदाम पर भी ताला लटका पड़ा है।
विज्ञापन

थाना उत्तर में जलेसर रोड निवासी कारोबारी के गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वह भी परेशान हैं कि वह करें तो क्या करें। दबी जुबान लोग इसे लेनदेन के विवाद से जोड़ रहे हैं। कुछ लोग उनपर अपनी उधारी भी गिना रहे हैुं। इस मामले में चर्चा तो सभी कर रहे हैं लेकिन कोई कुछ खुलकर बोलने को नहीं तैयार हैं। वहीं पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें