टूंडला रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच खड़ी ट्रेन
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। रविवार को अचानक पड़े कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। कोहरे के चलते ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से चली। कोहरे के बीच पुन: सर्दी होने से रेलयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेल यात्री स्टेशन पर बैठे ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा शुरू हो गया। बेमौसम पड़े कोहरे का ट्रेनों पर खासा असर रहा। कोहरे के चलते ट्रेनें रैंगने को मजबूर हो गयीं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से टूंडला पहुंची। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेट-लतीफी से रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने एवं प्लेटफार्म पर सीटों के गीले होने से रेलयात्री खासे परेशान रहे। दिल्ली व आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से चल रहीं थीं। वहीं दिल्ली व आगरा की ओर से आने वाली ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं।
अप की देरी से चलने वाली ट्रेनें-
पूर्वा एक्सप्रेस- तीन घंटे
गरीब रथ एक्सप्रेस- चार घंटे,
मगध एक्सप्रेस- चार घंटे,
बनारस-अजमेर- तीन घंटे
मरुधर एक्सप्रेस- चार घंटे
इटावा-टूंडला-आगरा पैसेंजर - एक घंटे
डाउन में देरी से चलने वाली ट्रेने-
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेेस- डेढ़ घंटे
मूरी एक्सप्रेस- एक घंटे