फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में सीडीओ ने रविवार को विकास भवन सभागार में बीमा कंपनी, कृषि विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन भी मौजूद रहे। फसलीय नुकसान की जानकारी हेतु सीडीओ ने ब्लाकवार अधिकारियों के मोबाइल एवं टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने कहा कि जिले के किसान फसल नुकसान की जानकारी आगामी 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर अथवा कृषि विभाग को दें। इस दौरान सीडीओ ने बीमा कंपनी, कृषि विभाग के अधिकारी को फसलीय नुकसान का आकलन पूरी ईमानदारी के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, कुलदीप तिवारी को फिरोजाबाद, पंकज कुमार को शिकोहाबाद, मनोहर प्रताप को जसराना, योगेश कुमार को टूंडला, शिवम यादव को सिरसागंज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक के दौरान सीडीओ ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए। किसान 18002005142 अथवा 1800120909090 पर कॉल कर सकते हैं। बैठक मौजूद अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने मुआवजा वितरण की कार्रवाई में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें