फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

विज्ञापन
सडक सुरक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से निकाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसएसपी सचिं? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली का आगाज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी से शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श पुलिस चौकी से शुरू होकर नेशनल हाईवे स्थित कनैटा, मोढ़ा, आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी होते हुए सुभाष तिराहे पहुंची। यहां से गांधी पार्क चौराहे पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

यहां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान विजय प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये प्रदान किए गए। रैली में अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह, पीटीओ धनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें