पीड़ित कारोबारी के आवास पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाते सर्राफा कारोबारी। स्रोत संवाद
- फोटो : पीड़ित कारोबारी के आवास पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाते सर्राफा कारोबारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। चार दिन पहले सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में बदमाश पुलिस के शिकंजे से दूर हैं। वहीं सराफा कारोबारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित कारोबारी के आवास पर बैठक की। जिसमें चार दिन में पीड़ित को न्याय न मिलने पर दुकानें बंद कर धरना देने का एलान किया।
नगर के मोहल्ला खतराना निवासी सराफा कारोबारी हरिओम वर्मा के साथ बदमाशों ने रात 9 बजे करीब लाखों की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश मौके से भाग निकले थे। जिनकी तलाश में पुलिस ग्वालियर-मुरैना के बीहड़ों में उनकी तलाश कर रही है। इस बीच सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित कारोबारी के आवास पर सोमवार रात बैठक की। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एलान किया, कि यदि पुलिस अगले 20 जून तक पीड़ित कारोबारी को न्याय नहीं दिला पाती है, तो सभी सराफा कारोबारी दुकानें बंद करके धरना-प्रदर्शन करेंगे। कारोबारी नितिन चौहान ने कहा कि हमें एसएसपी फिरोजाबाद ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन हम कारोबारियों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है।