फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूजा के बर्तन चमकाने के बहाने घर में घुसे टप्पेबाज, सोने की दो चूड़ियां लेकर भागे

Tue, 16 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर (गली नंबर-दो) में मंगलवार को दिनदहाड़े टप्पेबाजी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां स्टेशन रोड स्थित एमजी इंटर कॉलेज की कमेटी में ऑडीटर के पद पर कार्यरत शंकरलाल की पत्नी शीला देवी दोपहर के समय पूजा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और खुद को पूजा के बर्तनों की सफाई करने वाली कंपनी का कर्मचारी बताया। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पहले शीला देवी से पूजा की थाली लेकर साफ की, जिसके बाद वे बातों-बातों में घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने शीला देवी के हाथों में सोने की चूड़ियां देखकर उन्हें भी साफ करने का झांसा दिया। महिला ने जैसे ही अपनी दो सोने की चूड़ियां उतारकर उन्हें दीं, आरोपी चूड़ियां लेकर बाइक से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें आरोपी बाइक से भागते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की पहचान की जा रही है और पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें