फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Thu, 22 Oct 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीलिंग के विरोध में मुख्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स् - फोटो : सीलिंग के विरोध में मुख्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स्वंय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापारियों को भेजे जा रहे सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को व्यापारी नेता और दुकानदार जिला मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न पर रोक लगाने और कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने कहा, विकास प्राधिकरण, नगर निगम और आवास विकास परिषद द्वारा बसाई गई कॉलोनियों में पर्याप्त बाजार की योजना नहीं बनाई गई। लोग मजबूरी में अपने आवासों में दुकानें चलाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं, तो विभागों द्वारा उन्हें अवैध निर्माण बताकर नोटिस और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
आवासीय परिसरों में दुकान चलाकर व्यापार करने की अनुमति देने के लिए नया कानून बनाया जाए। विकसित हो चुके बाजारों और कॉलोनियों को नियमित किया जाए तथा जिन दुकानों या बाजारों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है, उनके पीड़ितों का पुनर्वास किया जाए। इसके अलावा सैलई-सांती रोड निर्माण की जांच, निगम के वार्ड 49 में पेयजल पाइपलाइन दुरुस्त करने तथा रामजानकी द्वार से हनुमान रोड तक 9.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली हॉटमिक्स सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग शामिल रही। एसडीएम मुख्यालय रामानुज शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र गुप्ता ने किया। इस दौरान मूलचंद्र राठौर, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, सुनील कुमार कुशवाहा, मेघ सिंह पहलवान, आकाश जैन, सुबोध बघेल, मोहित राठौड़, रामगोपाल, श्यामवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें