फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था से व्यापारी दहशत में

Wed, 16 Dec 2015 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जिले की बिगड़ती  कानून व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र  पुलिस अधीक्षक से भेंट करके अपराधियों पर शिकंजा कसने की मांग करेगा।
विज्ञापन

उत्तर  प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जलेसर रोड बाजार समिति की बैठक  में क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, महानगर  अध्यक्ष महेश पूरन ने सुना। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया संगठन  हमेशा व्यापारियों के साथ है। जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि जिले की  कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। खुलेआम व्यापारियों के साथ  लूटपाट व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह  से मूक बना हुआ है। महानगर अध्यक्ष महेश पूरन ने कहा कि जलेसर रोड व रहना क्षेत्र के सभी दुकानदार दहशत  में हैं। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से भेंट करके सच्चाई से अवगत कराएगा। संचालन करते हुए महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि विद्युत कटौती के कारण अंधेरे का लाभ बदमाश उठा रहे हैं। जिला महामंत्री रीतेश  अग्रवाल, संजय मलिक, रामशंकर रावत, असलम परवेज, प्रदेश संगठन के मंत्री  मुनब्बर खान, युवा अध्यक्ष नदीम अब्बासी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें