फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला चुंगी से बंबा चौराहे तक निकाली व्यापारी जागरुकता पदयात्रा

विज्ञापन
करबला क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने को लेकर जुलूश निकालकर दुकानदारों से अपील करते व्यापारी नेता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी जागरूकता पदयात्रा कोटला चुंगी से बंबा चौराहे तक निकाली गई। चार जून को करबला चौराहे से सुहागनगर तक पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में कोटला चुंगी चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान दुकानदारों व व्यापारियों को नाले के ऊपर किए गए पक्के अतिक्रमण को खुद हटाने की नसीहत दी गई। कहा गया कि नालियों के ऊपर फोल्डिंग जाली लगवा दें। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान थाना प्रभारी उत्तर संजीव दुबे साथ चल रहे थे।
पदयात्रा का समापन दखल अहिल्याबाई मूर्ति से होते हुए बंबा चौराहे पर हुआ। पदयात्रा में रामबाबू झा, आशीष अग्रवाल, राजपाल यादव, रमाशंकर यादव, अर्जेश उपाध्याय, शुभम राजपूत, परशुराम लालवानी, मनोज कटारिया, भानु उपाध्याय, विवेक कौशल सोनवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें