फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियंत्रित होकर चाऊमीन के ठेल में घुसा ट्रैक्टर, दंपती सहित चार लोग घायल; आरोपी चालक फरार

Sat, 14 Sep 2024 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाऊमीन के ठेल में घुस गया। हादसे में दंपती सहित चार लोग घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाऊमीन के ठेले में घुस गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही हादसे में करीब चार लोग घायल भी हुए हैं। हादसा होते ही चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने और घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एमजी कॉलेज के पास की है। यहां महावीर नगर निवासी युवक चाऊमीन की ठेल लगाता है। शनिवार शाम स्टेशन की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाऊमीन की ठेल में घुस गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे में ठेला पूरी तरह टूट गया। साथ ही दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। 

मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। साथ ही ट्रैक्टर को थाने भेजा है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालक का पता लगाया जाएगा। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें