फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल से टकराई...मच गई चीख-पुकार, दो की मौत; नेजा चढ़ाने जा रहे थे

Mon, 07 Apr 2025 08:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें दो लोगों की माैत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी बछगांव मार्ग पर नेजा चढ़ाने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे श्रद्धालु छिटककर रोड पर जा गिरे। हादसा होते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल आठ लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 

थाना नाखी के गांव गांगनी निवासी उमेश ने मन्नत पूरी होने पर मां वैष्णोदेवी के उसायनी स्थित मंदिर पर नेजा चढ़ाने की बात कही थी। सोमवार को पूरा परिवार व आसपास के लोग उसायनी स्थित वैष्णोदेवी धाम पर नेजा चढ़ाने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रैक्टर में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। 

नारखी-बछगांव मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। हादसा होते ही ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु छिटककर रोड पर जा गिरे। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद शैलेष वर्मा (45) और उनकी बेटी प्रीति (25) को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया था। जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

ये हुए घायल
छोटू वर्मा (18), उमेश वर्मा(50), मिथुन (25), रीता वर्मा (45), गौरी वर्मा (35) निवासीगण ग्राम गांगनी थाना नारखी, शिवानी (25) निवासी कोटला थाना नारखी ,अंकित वर्मा (35) निवासी फरिहा, अवनीश वर्मा (28) पुत्र मूलचंद्र वर्मा निवासी एवं थाना अवागढ़ जिला एटा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें