फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच प्रमुख धार्मिकतव पर्यटन स्थलों को चमकाने की रूपरेखा तैयार

विज्ञापन
पर्यटन ​​दवस के दृ​ष्टगत सर्वांगीण विकास के ​​लए चयनित चंद्रवार क्षेत्र का शिव मंदिर व अतिशय क्? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 27 सितंबर को पर्यटन दिवस है। सुहाग नगरी में धार्मिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्राचीन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ीं व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। विधायकों द्वारा प्रस्तावित स्थलों के सौंदर्यीकरण अथवा जीर्णोद्धार के लिए 45-45 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायकों द्वारा प्रस्तावित स्थलों पर यात्री शेड, पेयजल, बहुउद्देश्यीय पार्क, खेलकूद के सामान एवं पार्क आदि विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर 45-45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। क्षेत्रीय अधिकारी पर्यटन एवं संस्कृति द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी स्थलों पर संपादित किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जल्द ही उक्त कार्यों को शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
इन स्थलों के जल्द बहुरेंगे दिन
फिरोजाबाद विधान सभा क्षेत्र में विधायक मनीष असीजा द्वारा प्रस्तावित प्राचीन शिव मंदिर यमुना घाट चंद्रवार, विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा द्वारा माता बेहड़ वाला मंदिर, विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी द्वारा प्रस्तावित राजा परीक्षित की कर्म स्थली पाढ़म आदि में विकास कार्यों की रुपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें