फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मार्ग के नवीकरण के लिए पर्यटन मंत्री ने शासन को लिखा पत्र

Thu, 22 Jan 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग (स्टेट हाईवे-84) के नवीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
मंत्री जयवीर सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि इस मुख्य मार्ग का निर्माण हुए लगभग 6 वर्ष बीत चुके हैं। वर्तमान में इस हाईवे की सतह पूरी तरह खराब हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन

जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने इस सड़क के तत्काल सुदृढ़ीकरण और नवीकरण कराया जाना है। मंत्री ने बताया कि इस मार्ग के सुधरने से न केवल मैनपुरी, बल्कि शिकोहाबाद और आसपास के जिलों की जनता को भी सीधा फायदा मिलेगा।
शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग मैनपुरी को दिल्ली-कानपुर मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर आगरा से लखनऊ, कानपुर और कन्नौज की ओर जाने वाला भारी यातायात गुजरता है, जिससे अक्सर जाम लगा रहता है।
सड़क के नवीनीकरण और प्रस्तावित चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा। वर्तमान में गड्ढों के कारण यात्रा समय लेने वाली और जोखिम भरी है। नई सड़क बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रियों का सफर सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन

यह मार्ग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके सुधरने से एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले यात्रियों को बेहतर फीडर रोड मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें