असवाई में राधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : असवाई में राधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
सिरसागंज । सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम असवाई स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के 135.16 लाख रुपये से होने वाले पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास रविवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधि विधान से पूजन कर किया। इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास को नई गति दे रही है और उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
ग्राम असवाई में श्रीराधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास करने पहुंऐ पर्यटन मंत्री का स्वागत विमल कुमार, दीपक प्रधान ने मुकुट और पटका पहनाकर किया। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश हुआ है। पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। असवाई में होने वाले यह विकास कार्य पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र भी धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, शिवकुमार, छोटेलाल फौजी, रतन सिंह, विजय पाल सिंह, दीपक प्रधान, विमल कुमार आदि शामिल रहे।