फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कल से शुरु होगा भगवान महावीर जयंती का तीन दिवसीय महोत्सव

Sun, 29 Mar 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भगवान महावीर जयंती के पोस्टर दिखाते जयंती के पदा​धिकरी। संवाद - फोटो : भगवान महावीर जयंती के पोस्टर दिखाते जयंती के पदा​धिकरी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान महावीर जन्मकल्याणक 2625वां महोत्सव का 31 मार्च से 2 अप्रैल तक दिगंबर जैन मेला प्रांगण नसियाजी मंदिर के सामनेे किया जाएगा। पहले दिन गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी चंद्रप्रभु जिनालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष नीतेश जैन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 मार्च को सुबह छह बजे से अहिंसा रैली निकाली जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी। शाम को 2625 दीपों से आरती की जाएगी। रात्रि में भजन गायक रूपेश जैन द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह एक अप्रैल को दोपहर में जम्बूस्वामी की चरित्र पर आधारित गाथा का कार्यक्रम किया जाएगा। शाम को णमोकार महामंत्र की महिमा पर नाटिका प्रस्तुत की जाएगा। रात्रि में जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में सहारनपुर के वैष्णवी ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नृत्य प्रतियोगिता एवं दोपहर 3 बजे से रथयात्रा वापसी होगी। शाम को छह बजे से कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नवनीत जैन, संजय जैन, अंकित, निखिल, सुरेश, राजेश जैन, अजय बजाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें