फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पर्यटन मंत्री ने दी 7.41 करोड़ की सौगात, पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण

Sun, 12 Apr 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 सैनावली में पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री जयवीर ​सिंह - फोटो : सैनावली में पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री जयवीर ​सिंह
विज्ञापन
सिरसागंज। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज के ग्राम सैनावली में 7.41 करोड़ रुपये की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण किया।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने प्राचीन पंचवटी मंदिर (सैनावली) को 4.53 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य की सौगात दी है। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर (पैगू) के लिए 1.54 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण को मंजूरी दी है। प्राचीन शिव मंदिर (करहरा) में 1.34 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा।



मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा रहा है। संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव बाले, प्रबंधक प्रवीन सिंह नीटू, प्रधान श्वेता संदीप सेंगर, पूर्व प्रधान राजीव सिंह, अवनेंद्र सिंह, अमित सिंह, प्रधानाचार्य पुनीत सिंह, अंशु सिंह, बिंदु सिंह, अमित कुमार और गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें