फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सामान से भरा ट्रक पलटा

Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बबाइन मोड़ के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : बबाइन मोड़ के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बवाईन मोड़ के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग गए। ट्रक पलटते ही उसमें लदा सामान सड़क पर फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाने और सड़क पर फैले सामान को सुरक्षित करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें