फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चौकी पर किया प्रताड़ित, दरोगा–सिपाही सस्पेंड

Thu, 18 Jul 2024 03:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना की सिविल लाइन पुलिस चौकी पर एक युवक को हिरासत में लेकर उसे पीटने के आरोप में एसएसपी ने बुधवार को एक दरोगा वह एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व चौकी से चोरी छिपे कबाड़ बेचने के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी व हेडमोरिर को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बार चौकी पर तैनात दरोगा रनवीर सिंह और सिपाही धनपाल ने युवक को हिरासत में लेकर चौकी में गाली गलौज व पिटाई करते हैं। पीड़ित में पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर बुधवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी बैठाई है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने दरोगा और सिपाही द्वारा चौकी पर लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया है।



टेंपो पलटा, हादसा टला
फरिहा। फिरोजाबाद से सवारी लेकर फरिहा जा रहा टेंपो बुधवार को कोटला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बच्चे के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में करीब आधा दर्जन सवारी भी थीं। जिन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें