फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1000 डॉलर दो... नहीं तो पूरा डाटा क्रैश कर दूंगा

Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले हैकर ने मैनपुरी रोड स्थित दूध की डेयरी का सर्वर हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने 1000 डॉलर की रकम मांगी है। डेयरी स्वामी ने साइबर क्राइम विभाग में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




मैनपुरी रोड पर कुमार डयेरी के नाम से दूध की बड़ी डेयरी है। यहां से दूध, दही, पनीर, घी समेत अन्य उत्पाद बड़ी मात्रा में सप्लाई होते हैं। मंगलवार को संचालक ठा. अवनीश कुमार रोज की तरह डेयरी बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह 9 बजे करीब कर्मचारी डेयरी पर पहुंचे और उन्होंने कंप्यूटर चालू कर सर्वर देखा, तो उनके होश उड़ गए। डेयरी का सर्वर किसी हैकर ने हैक कर लिया था। इसमें डेयरी का डाटा था।
हैकर ने मेल पर संदेश दिया कि मुझे 1000 डॉलर चाहिए, अन्यथा पूरा डाटा क्रैश कर दूंगा। कुछ देर तक बात करने के बाद कर्मचारी ने बताया कि वह मालिक नहीं, बल्कि डेयरी पर काम करता है। कुछ देर तक बातचीत करने के बाद हैकर 800 डॉलर पर आ गया। यह जानकारी जब डेयरी संचालक को मिली तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की शिकायत साइबर क्राइम विभाग में कर दी। अब विभाग इस मामले को सुलझाने में जुटा हुआ है। डेयरी संचालक ने बताया कि हमने साइबर क्राइम में शिकायत कर दी है। वह इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें