टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल प्रशासन ने पूर्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-आगरा कैंट के मध्य आंशिक निरस्त की गई तूफान एक्सप्रेस को अब पूरी तरह रद्द कर दिया है। यह ट्रेन 13 दिसंबर से 13 जनवरी तक रद्द रहेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन नंबर 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस को पूर्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगरा कैंट तक रद्द किया गया था। जो 12 दिसंबर तक हावड़ा स्टेशन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक तथा आगरा कैंट से श्रीगंगानगर स्टेशन तक पूर्व कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। इस ट्रेन को अप व डाउन में 13 दिसंबर से 13 जनवरी तक हावड़ा स्टेशन से श्रीगंगानगर के मध्य पूर्ण निरस्त कर दिया गया है। रेल ट्रैक की मेंटीनेंस एवं सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए ट्रेन को रद्द किया गया है। संवाद