फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की मदद के लिए डायल 112 की तैयारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रात के वक्त कोई महिला यदि अकेली है और सुरक्षा को खतरा महसूस हो रहा है तो आपके डायल 112 करना होगा। नंबर मिलाने के दस से 15 मिनट के अंदर ही पीआरवी टीम आपके पास होगी। यह टीम आपके वाहन को स्कॉट करते हुए घर तक पहुंचाने का काम करेगी। प्रदेश की कैबिनेट सरकार के महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के निर्णय के बाद स्थानीय पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरकार के फैसले को अमलीजामा पहनाने की तैयारी एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शुरू कर दी। महिलाओं को रात में सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहले महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही पीआरवी की टीम में रात के वक्त महिला सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। ताकि रात में यदि कोई महिला 112 नंबर डायल करके खुद को अकेली होने और सुरक्षा प्रदान किए जाने की सूचना देती है तो वहां पर तत्काल टीम पहुंच सके।
इस व्यवस्था को सभी पीआरवी टीम के साथ लागू की जाएगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पीआरवी टीम के साथ महिला कांस्टेबल को तैनात किए जाने का खाका तैयार कर लिया है। तैनाती से पूर्व पुलिस लाइन प्रांगण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रात में यदि कोई महिला पुलिस को फोन करके मदद मांगती हैं तो पुलिस की टीम जिस वाहन में महिला जा रही होगी उसे एस्कॉर्ट करेगी, वाहन के नहीं मिलने पर उसकी व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें